पलासी: पलासी थाना पुलिस ने अलग -अलग स्थान से 5 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Palasi, Araria | Aug 12, 2024 पलासी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद सभी का मेडिकल करवाया गया. मेडिकल जांच के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है.