पलासी: बरबट्टा गांव में घरेलू विवाद पर युवक ने खाई नशीली दवा, इलाज जारी
Palasi, Araria | Aug 10, 2024 पलासी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव में घरेलू विवाद के कारण एक युवक विपेश कुमार मंडल ने नशे की गोली खा ली जिससे अचेत हो गया। जिसे परिजन के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है। जिसका इलाज डॉ अमर किशोर की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक सूचना थाने को भेज दिया गया है।