जमुई: तेलार गांव में दबंग पड़ोसियों ने युवक को लोहे की रॉड से मारा, घायल युवक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 5, 2026 चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलार गांव में दबंग पड़ोसियों ने नरेश यादव के पुत्र रवि रंजन यादव की लाठी- डंडे वह लोहे की रॉड से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई उसके बाद परिजन द्वारा बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर अवस्था मे युवक का इलाज चल रहा है।