अशोकनगर शहर के गुना रोड स्थित कार रिपेयरिंग दुकानों और गैरेज के बाहर खड़ी गाड़ियों से महंगे ऑटो पार्ट्स चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने रिपेयर के लिए आई कारों को निशाना बनाते हुए उनमें लगे वायरिंग, एसी कम्प्रेसर, पावर स्टीयरिंग पंप सहित अन्य सामान चुरा लिया।