मांट: अश्लील वीडियो का डर दिखाकर ठगी का प्रयास, सूझबूझ से टला बड़ा खतरा
Mat, Mathura | Sep 29, 2026 सुरीर कस्बे में फल विक्रेता जय प्रकाश के पास सोमवार को एक अनजान नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर रोबदार आवाज में कहा कि उनके नंबर से अश्लील वीडियो शेयर की गई है और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है. जालसाज ने गिरफ्तारी और कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचाने के नाम पर तुरंत रुपये ट्रांसफर करने का दबाव बनाया.