चूरू: गांव हंसियाबास में 2 सगे भाइयों से डंडों से मारपीट, घायलों को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Feb 9, 2025 चूरू जिले के सिद्धमुख थानांतर्गत गांव हंसियाबास में रविवार को दो भाइयों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल दोनों भाइयों को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सको और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।