मंझनपुर: कौशाम्बी में बेटे की कब्र पक्की कराने पहुंचे पिता को धमकी देने का आरोप, कहा- यहीं तुम्हारी भी कब्र बना देंगे
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेन मडूकी गांव में बेटे की कब्र पक्की कराने पहुंचे पिता को धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित लल्लू प्रहारी पुत्र धर्मपाल ने गांव के ही एक परिवार के नौ लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और दौड़ाने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।