मीनापुर: बहवल बाजार में बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत, परिवार में कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र की बहवल बाजार में बिजली की करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है। मृतका का पहचान सुरेश राम का 45 वर्षीय पत्नी रीना देवी बताया गया है। मृतका की देवर चंदेश्वर राम ने बताया कि वह घर में साफ सफाई कर रही थी। इसी बीच घर में लगे बिजली की तार की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया।