रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में शिक्षा मंत्री ने अंत्योदय सम्बल पखवाड़े का शुभारंभ किया, शिविर 24 जून से 9 जुलाई तक चलेंगे
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के दौरे का मंगलवार को तीसरा दिन रहा। इस दौरान मंत्री दिलावर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे खैराबाद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अरनियाकला पहुंचे, जहाँ उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ किया। जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान कलावती मेघवाल ने की।