रामगंजमण्डी: मोड़क पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 3 लाख कीमत के खोए हुए 10 फोन विभिन्न स्थानों से बरामद कर असली मालिकों को लौटाए
रामगंजमंडी के मोड़क पुलिस ने अपनी सक्रियता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए खोए हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों तक पहुंचाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मोड़क थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से कुल 10 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई।