भिंड नगर: भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने तीन थाना प्रभारियों का किया फेरबदल, कार्यालय से आदेश जारी
भिंड के पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन थानों के थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं।लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ अधिकारियों को बदलते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जारी आदेश के अनुसार, उमरी थाने में पदस्थ टीआई प्रताप सिंह राजावत को अब देहात थाना प्रभारी बनाया गया है।