सैदपुर: तरांव रेलवे स्टेशन के निकट रनिंग सुहेलदेव एक्सप्रेस पर पथराव से मचा हड़कंप, घटना में असिस्टेंट लोको पायलट घायल
औड़िहार-गाजीपुर रेलखंड पर बुधवार को सुबह तरांव रेलवे स्टेशन के निकट अज्ञात अराजक तत्वों ने सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन पर पथराव कर दिया। इस घटना में पत्थर का एक टुकड़ा चालक के बगल में स्थित खिड़की के शीशे से टकरा गया। इस दौरान कांच के टुकड़े लगने से असिस्टेंट लोको पायलट विकास कुमार तिवारी घायल हो गए। हालांकि उन्हें हल्की चोटें ही आई हैं।