तिजारा: भिवाड़ी में बाबा मोहन राम की 137वीं परिक्रमा संपन्न, मोहन वाटिका में भंडारे का आयोजन
Tijara, Alwar | Apr 19, 2026 भिवाड़ी में अरावली पहाड़ियों से गिरे संजीवनी तपोवन स्थित बाबा मोहन राम काली खोली मंदिर की 137 वीं परिक्रमा रविवार सुबह 10:00 बजे संपन्न हुई। यह आयोजन भारत विकास परिषद रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति और बाबा मोहन राम जागृति मंडल भिवाड़ी के संयुक्त तथावधान में किया गया। प्रकल्प प्रमुख संजीव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री से गौ हत्या पर सख्त कानून बनाने की मांग की।