रामपुर: शुक्रवार को डीएम और एसपी ने आगामी पीसीएस परीक्षा की तैयारियों के लिए परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Oct 10, 2025 शुक्रवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार आगामी राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2025 की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने 12 अक्टूबर होने वाली परीक्षा के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था और बैठने की उचित व्यवस्थाओं की जाँच की गई।