रामपुर: खोद मुरसैना के निकट मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार स्कूल के रिटायर्ड हेडमास्टर की हुई मौत
Rampur, Rampur | Oct 10, 2025 शुक्रवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना अज़ीमनगर क्षेत्र के ग्राम खोद निवासी 75 वर्षिय शंकर लाल दिलपुरा प्राथमिक स्कूल के रिटायर्ड हेडमास्टर थे। सुबह लगभग 10:30 बजे साइकिल से मुरसैना कुछ सामान लेने जा रहे थे। खोद मुरसैना के बीच बानी मैरिज हाल के निकट बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।