रामपुर: शुक्रवार को अहमदाबाद लालपुर के निकट सड़क हादसे में घायल चिकित्सक की इलाज के दौरान हुई मौत
Rampur, Rampur | Oct 10, 2025 शुक्रवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम बैजना निवासी अजय कुमार पेशे से दांतो चिकित्सक थे। गुरुवार को दोपहर दो बजे काशीपुर से घर लौट रहे थे। अहमदाबाद लालपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ज़िला अस्पताल से रेफर किया गया था। शुक्रवार को सुबह मुरादाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।