रामपुर: जिले की जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में जुम्मे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई
Rampur, Rampur | Oct 10, 2025 जिले की जामा मस्जिद समेत जिले की सभी मस्जिदों में जुम्मे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। दरअसल बरेली की घटना के बाद से ही रामपुर पुलिस अलर्ट है। अलर्ट के चलते कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज संपन्न हुई। यह तस्वीर शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे की है जामा मस्जिद के बाहर की तस्वीरें हैं जहां पर पुलिस के अधिकारी अपनी ड्यूटी पर नजर आ रहे हैं।