बाबूपुर के मालगांव में बड़े पिता और बड़ी मां ने भतीजे को डंडे से पीटा, घायल भतीजा कोलगवां थाने पहुंचा
बाबूपुर पुलिस चौकी के मलगांव में बड़े पिता चुटकाहिल साकेत और बड़ी मां चुनकी साकेत ने मिलकर घर की साफ सफाई कर रहे भतीजे बृजेश साकेत के साथ डंडे से मारपीट कर दी । मारपीट के पीछे कोई वजह सामने नहीं आ सकी है । मारपीट मे घायल भतीजा ब्रजेश साकेत गुरुवार की दोपहर 3 बजे कोलगवां थाने पहुंचे और मारपीट करने वाले बड़ी मां और बड़े पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है ।