सेमरिया के मरौंहा निवासी जीजा आशीष साकेत व साला अनिल साकेत रिश्तेदारी से लौटते समय बाइक को हरदुआ मोड में अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया ।घायल जीजा साले को सेमरिया अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर घायल जीजा आशीष को गुरुवार की सुबह 10 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ।