बजरहा टोला में दबंगों ने विकलांग व्यक्ति को पीटा, पत्नी से भी की गाली-गलौज, पीड़ित पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
बजरहा टोला में दबंग अरुण बसोर मुन्ना बसोर बब्बू बसोर और रोहन जाटव किसी से मारपीट कर रहे थे । भीड़ में खड़े विकलांग आशीष चौधरी को भी दबंग मारपीट करने लगे । पति आशीष को बचाने आई पत्नी निक्की चौधरी को भी दबंग गाली गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए । गुरुवार की दोपहर 1230 बजे पीड़ित पत्नी सिटी कोतवाली पहुंची है । पुलिस मामले की जांच तफ्तीश कर रही है ।