पतरघट: पतरघट पुलिस ने दो देसी कट्टा और दो जिंदा गोली के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई कर भेजा जेल
गोलमा पूर्वी पंचायत के करियत वार्ड 11 निवासी बंटी कुमार उर्फ मुसो यादव को पतरघट पुलिस ने दो देसी कट्टा एवं दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पतरघट ग्रामीण बैंक समीप दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गस्ती दल में पुअनि राजकिशोर प्रसाद सिंह को पुलिस बल के साथ भेजा गया। पुलिस