पतरघट: पतरघट थाना क्षेत्र में ज़मीनी विवाद में मारपीट, दो घायल, डीएम और एसपी ने की जाँच
पतरघट थाना क्षेत्र में शनिवार रात साढ़े दस बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई। इस घटना में दो लोग जख्मी हो गए। विलास महतो (45) का बाया ं हाथ फ्रैक्चर हो गया। दूसरे पक्ष से मोहम्मद मोईम (50) भी जख्मी हुए। घटना की सुचना मिलते ही घटनास्थल पर सहरसा जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु समेत तमाम अधिकारी पहुंचे।