कोटवा: कोटवा पुलिस ने एक दर्जन मामलों के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
कोटवा पुलिस एक दर्जन मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष करन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राजापुर अहिरौलिया का मनीष कुमार है। जिज़ पर कोटवा थाना में धोखाधड़ी,मारपीट के साथ आधा दर्जन प्राथमिकी है। जबकि आरोपी पर गोपालगंज,बेतिया व बगहा में भी उस पर अलग अलग धाराओं में कई प्राथमिकी दर्ज है।