कोईलवर: शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई, सोनघट्टा गांव के समीप फॉर्च्यूनर से अंग्रेजी शराब के साथ 2 गिरफ्तार
बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गिधा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक फॉर्च्यूनर वाहन से 3.01 लीटर शराब बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोनघट्टा गांव निवासी पंकज सिंह एवं प्रमोद पांडे के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष ने शनिवार की देर शाम 8:00 दी जानकारी।