मलिहाबाद: 1090 चौराहे पर मतदाता जागरूकता कार्निवाल का हुआ आयोजन, मंडलायुक्त, नगर आयुक्त, एलडीए वीसी रहे मौजूद
1090 चौराहे पर मतदाता जागरुकता कार्निवाल का आयोजन हुआ जिसमें कॉमेडी का हंगामा और मनोरंजन का हंगामा हुआ ।आयुक्त लखनऊ मंडल डॉ. रोशन जैकब ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष. लखनऊ विकास प्राधिकरण डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप नोडल अधिकारी अजय जैन मौजूद रहे।