जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय NCORD की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मे पुलिस अधीक्षक श्री मनीष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, तस्करी एवं सेवन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।
जुलाई 2026 में NDPS Act के तहत 06 कांड दर्ज, 10 अभियुक्त गिरफ्तार तथा 734 ग्राम गांजा, 966.73 ग्राम स्मैक एवं 256.2 लीटर प्रतिबंधित/अवैध कफ सिरप जब्त किया गया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित एजेंसियों के बीच प्रभावी आसूचना तंत्र एवं समन्वय, अवैध मादक पदार्थों की खेती की मैपिंग एवं विनष्टीकरण, लंबित मामलों के त्वरित अनुसंधान, शैक्षणिक संस्थानों में जन-जागरूकता अभियान तथा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के नियमित पर्यवेक्षण का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#begusarai
9 views | Begusarai, Bihar | Aug 28, 2026