बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर कुल 24 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं राजस्व प्रशासन से संबंधित मामले प्रमुख रहे।
जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों का क्रमवार अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष जांच, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है तथा जन शिकायतों का पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
IPRD Bihar
#easeofliving
#begusarai