सिंगरौली: माड़ा थाने के सुहिरा सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत
माड़ा थाना के सुहिरा सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंधौरा निवासी कमलेश कुमार तिवारी पिता चंद्रिका राम तिवारी उम्र 28 वर्ष बीती रात मोटरसाइकिल चलाते हुए रात्रि 10 बजे करीब सुहिरा की तरफ जा रहे थे कि अज्ञात वाहन चालक ने कमलेश की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।