सिंगरौली: बेटहा ढाड मुख्य मार्ग में दो बाइक सवारों में हुई सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत दो अन्य गंभीर घायल
सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के बेटहा ढाड में एक बाइक सवार बरगवाँ से बेटहा ढाड की ओर जा रहा था और उसी के विपरीत दिशा से दूसरा बाइक सवार आ रहा था जहां बेटहा ढाड के पास पहुँचते ही दोनों में सीधी भिड़ंत हो गई जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है और दो अन्य गंभीर घायल बताए जा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे को देखा तो मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।