सिंगरौली: पोड़ी में हुआ सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया अधेड़, मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, घंटो समझाइश के बाद मामला हुआ शांत
रविवार सुबह सिंगरौली जिले के बरगवां थाना अंतर्गत ग्राम पोड़ी में सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की जान चली गई। कारण वाहन क्रमांक RJ 06EA 4985 का तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है, जिसकी चपेट में सड़क किनारे बागवानी कर रहा वंशरूप सिंह पिता सूदन सिंह उम्र 50 वर्ष आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है।कई समझाइस व उचित मुआवज़ा देने की बात पर मामला शांत हुआ ।