सिंगरौली: म०प्र० एवं उ०प्र० की सीमा पर स्थित झिंगुरदा औड़ी हनुमान मन्दिर के समीप छुही मिट्टी निकालते समय मिट्टी का टिला धंसकने से दो महिला व एक पुरुष की मौक़े पर मौत
मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित झिंगुरदा औड़ी हनुमान मन्दिर के समीप छुही निकालते समय मिट्टी का टिला धंसकने से उसमें 4 लोग दब गये। जिसमें दो महिलाए सहित तीन की मौके पर मौत हो गयी। जबकि एक का सिर मिट्टी के बाहर होने से वह काल के गाल से बच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद अनपरा थाना के एसएचओ राजेश सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी एवं पोकलेन से रेसक्यू चलाकर दबे लोगो को बाहर निकाला गया।फ़िलहाल घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में जारी है ।