उनियारा: उनियारा में पुलिस ने 10 मोटरसाइकिलें की जब्त
Uniara, Tonk | Aug 4, 2026 उनियारा में पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान कार्यवाही करते हुए 10 मोटरसाइकिल जप्त की है। एएसआई रतनलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने उनियारा कस्बे में वाहनों की जांच की। जिसमें बिना नंबर की मोटरसाइकिल व यातायात नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 10 मोटरसाइकिल जप्त की गई है।