खगड़िया: कैथी पूर्वी टोला में डायन के आरोप में महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या
चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथी पूर्वी टोला में डायन के आरोप में बुधवार की देर शाम को एक महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही चौथम थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर घटना की जांच में जुट गए। इधर घटना के आरोपित घर छोड़कर फरार है। मृतका की पहचान कैथी पूर्वी टोला निवासी बुचो पासवान की पत्नी लक्ष्मी देवी