खगड़िया: मधुआ में बूढ़ी गंडक नदी किनारे से महिला का शव बरामद, बीते गंगौर थाना क्षेत्र के मधुआ का है मामला
गंगौर थाना क्षेत्र के मधुआ बुढ़ी गंडक नदी किनारे से एक विवाहिता के शव को पुलिस ने बुधवार को बरामद किया है। मृतका की पहचान विकास कुमार की पत्नी मीनू कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बीते 14 सितंबर से ही घर से गायब थी।उसी समय मृतका के भाई रमण कुमार ने थाने में आवेदन देकर ससुराल वालों पर दहेज को लेकर मारपीट करने एवं हत्या करने का आरोप लगाया था।