नरयावली थाना प्रभारी कपिल लक्षकार को नगरवासियों ने अनोखे अंदाज में विदाई दी। करीब 3 साल 7 माह की सेवा के बाद हुए तबादले पर लोगों ने फूल-माला, शॉल-श्रीफल और मिठाई के साथ सम्मान किया। गुरुवार सुबह 11:30 बजे थाना परिसर से बस स्टैंड तक गाजे-बाजे और अखाड़े के साथ जुलूस निकाला गया। लोगों का स्नेह देखकर लक्षकार भावुक हो गए और सभी का आभार जताया।