परसिया: खेत में मक्के की जलती कड़बी में गिरा युवक, बुरी तरह झुलसा; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
छिंदा में मक्के की कड़बी जलाते समय युवक झुलस गया। मंगलवार को ढाई बजे उसे परासिया अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छिन्दवाड़ा रिफर किया गया। युवक दीपक गट्टे छिंदा का निवासी है। छिंदा में खेत मे उसने मक्का लगाया था। मक्का काटने के बाद वह कड़बी जला रहा था। इसी दौरान वह जलती कड़बी में गिर गया। बुरी तरह झुलसने के बाद उसे अस्पताल लाया गया।