फर्रुखाबाद: लिंजीगंज विद्यालय परिसर में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट का वीडियो वायरल
थाना कादरीगेट के मोहल्ला लिंजीगंज स्थित विद्यालय परिसर में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई।दोनों पक्षों में 50 से अधिक युवक आमने-सामने आ गए।मारपीट और भगदड़ से टूर्नामेंट स्थल पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर अपराध का माहौल रहा।दशकों में दहशत और झगड़े का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।