Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में बड़े बदलाव की तैयारी! 15,000 CCTV कैमरे, डॉक्टरों की डिजिटल मॉनिटरिंग, ऑपरेशन और राउंड की ट्रैकिंग... स्वास्थ्य व्यवस्था को तकनीक से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ी पहल की चर्चा है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंत्रालय संभालने के पहले दिन कहा था, "अभी नया हूं, पहले देखूंगा, सीखूंगा, उसके बाद कुछ बोल सकता हूं।" अब उनकी कार्यशैली और स्वास्थ्य व्यवस्था में प्रस्तावित बदलावों पर सभी की नजर है। यदि ये योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू होती हैं, तो बिहार के सरकारी अस्पतालों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ सकती है। आपकी राय क्या है? क्या ऐसी मॉनिटरिंग से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार आएगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।#Bihar #BiharHealth #NishantKumar #HealthDepartment #Healthcare #MedicalReforms #GovernmentHospital #CCTVMonitoring #DigitalHealth #BiharPolitics #JanSwasthya #SevanTakNews

Sono, Jamui | Jul 1, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
13 अगस्त 2026

शीर्षक: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

जमुई: कल दिनांक 12 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में सिकंदरा विधानसभा के माननीय विधायक श्री प्रफुल्ल कुमार मांझी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित समिति के अन्य माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा पूर्व में आयोजित बैठकों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी ने समिति को अवगत कराया कि पिछली त्रैमासिक अवधि से अब तक एफआईआर स्तर पर 27 पीड़ितों तथा चार्जशीट स्तर पर 111 पीड़ितों को नियमानुसार राहत राशि का भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही पेंशन से जुड़े सभी 23 मामलों का निष्पादन करते हुए जुलाई 2026 तक की पेंशन राशि का भुगतान पूर्ण कर दिया गया है।

मामलों के त्वरित निस्तारण पर बल देते हुए जिला पदाधिकारी ने विशेष लोक अभियोजक को निर्देशित किया कि वे न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर न्याय मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को पीड़ित परिवारों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और उन्हें देय सहायता राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की हिदायत दी। इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित थानों में लंबित मामलों के आरोप पत्र (चार्जशीट) का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर करने का  निर्देश दिया ताकि पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
#jamui #jamuinews

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 13 अगस्त 2026 शीर्षक: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित। जमुई: कल दिनांक 12 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में सिकंदरा विधानसभा के माननीय विधायक श्री प्रफुल्ल कुमार मांझी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित समिति के अन्य माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा पूर्व में आयोजित बैठकों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी ने समिति को अवगत कराया कि पिछली त्रैमासिक अवधि से अब तक एफआईआर स्तर पर 27 पीड़ितों तथा चार्जशीट स्तर पर 111 पीड़ितों को नियमानुसार राहत राशि का भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही पेंशन से जुड़े सभी 23 मामलों का निष्पादन करते हुए जुलाई 2026 तक की पेंशन राशि का भुगतान पूर्ण कर दिया गया है। मामलों के त्वरित निस्तारण पर बल देते हुए जिला पदाधिकारी ने विशेष लोक अभियोजक को निर्देशित किया कि वे न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर न्याय मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को पीड़ित परिवारों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और उन्हें देय सहायता राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की हिदायत दी। इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित थानों में लंबित मामलों के आरोप पत्र (चार्जशीट) का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर करने का निर्देश दिया ताकि पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। #jamui #jamuinews

Jamui, Bihar | Aug 13, 2026

🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य एवं गरिमामय आयोजन हेतु आज श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में संपन्न हुआ फुल ड्रेस परेड रिहर्सल 🇮🇳

आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को अत्यंत गरिमामय, भव्य और सुरक्षित माहौल में आयोजित करने के उद्देश्य से श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस परेड रिहर्सल का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से परेड का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी पुलिस प्लाटूनों के उत्कृष्ट मार्च-पास्ट, उनके अनुशासित प्रदर्शन और समग्र तैयारियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए जवानों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए उपस्थित सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को 15 अगस्त के मुख्य समारोह को पूर्णतः त्रुटिरहित, सुरक्षित और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
आइए, हम सभी मिलकर राष्ट्र के इस महान पर्व को पूरे गर्व, उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाएँ!
जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 

#IndependenceDay2026 #DistrictAdministration #JaiHind #IndependenceDayRehearsal #patriotism

🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य एवं गरिमामय आयोजन हेतु आज श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में संपन्न हुआ फुल ड्रेस परेड रिहर्सल 🇮🇳 आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को अत्यंत गरिमामय, भव्य और सुरक्षित माहौल में आयोजित करने के उद्देश्य से श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस परेड रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से परेड का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी पुलिस प्लाटूनों के उत्कृष्ट मार्च-पास्ट, उनके अनुशासित प्रदर्शन और समग्र तैयारियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए जवानों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए उपस्थित सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को 15 अगस्त के मुख्य समारोह को पूर्णतः त्रुटिरहित, सुरक्षित और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। आइए, हम सभी मिलकर राष्ट्र के इस महान पर्व को पूरे गर्व, उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाएँ! जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳 Information & Public Relations Department, Government of Bihar #IndependenceDay2026 #DistrictAdministration #JaiHind #IndependenceDayRehearsal #patriotism

Jamui, Bihar | Aug 13, 2026

जब दर्द में कराह रही थी महिला, खाकी बनी सहारा!

जमुई के बिजैया गांव में विवाद के बाद घायल हुई ललिता देवी को चरका पत्थर थाना की महिला सिपाही रूपा कुमारी ने गोद में उठाकर डायल-112 वाहन तक पहुंचाया। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

खाकी का ये मानवीय चेहरा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
कानून के साथ इंसानियत… यही खाकी की असली पहचान है। 

#Jamui #JamuiNews #BiharNews #CharkaPatthar #Sono #BiharPolice #Police #Khaki #Humanity #HumanityInUniform #महिला_सिपाही #इंसानियत #जमुई #जमुई_न्यूज़ #खाकी_का_मानवीय_चेहरा #मानवता #वायरल_तस्वीर #जनता_की_आवाज

जब दर्द में कराह रही थी महिला, खाकी बनी सहारा! जमुई के बिजैया गांव में विवाद के बाद घायल हुई ललिता देवी को चरका पत्थर थाना की महिला सिपाही रूपा कुमारी ने गोद में उठाकर डायल-112 वाहन तक पहुंचाया। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। खाकी का ये मानवीय चेहरा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कानून के साथ इंसानियत… यही खाकी की असली पहचान है। #Jamui #JamuiNews #BiharNews #CharkaPatthar #Sono #BiharPolice #Police #Khaki #Humanity #HumanityInUniform #महिला_सिपाही #इंसानियत #जमुई #जमुई_न्यूज़ #खाकी_का_मानवीय_चेहरा #मानवता #वायरल_तस्वीर #जनता_की_आवाज

Sono, Jamui | Aug 13, 2026

जमुई में तिरंगे की शान, जीविका दीदियों ने बढ़ाया पूरे बिहार का मान! 🇮🇳

​आज 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जमुई जिले के सभी 10 प्रखंडों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से लबरेज भव्य तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया।
​इस ऐतिहासिक अवसर पर जमुई की जीविका दीदियों ने अपनी अद्भुत ऊर्जा और मजबूत उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। हाथों में लहराता तिरंगा, गूंजते राष्ट्रभक्ति के नारे और चेहरे पर देशप्रेम की चमक—जीविका दीदियों ने पूरे जमुई जिले को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

​महिला सशक्तीकरण की मिसाल बन चुकीं हमारी जीविका दीदियां आज सिर्फ आत्मनिर्भरता की ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान की भी पहचान बन चुकी हैं। उनका यह उत्साह हम सभी को अपने-अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराने की प्रेरणा देता है।
​आइए, हम सब मिलकर इस 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा बनें और अपने राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण को दोहराएं!
​जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳
वंदे मातरम! 🚩
​Hashtags:
#HarGharTiranga #JamuiDiaries #JeevikaBihar #JamuiNews #WomenEmpowerment #AzadiKaAmritMahotsav #TirangaYatra #BiharGourav #Patriotism #JAYhindJAYbharat

जमुई में तिरंगे की शान, जीविका दीदियों ने बढ़ाया पूरे बिहार का मान! 🇮🇳 ​आज 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जमुई जिले के सभी 10 प्रखंडों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से लबरेज भव्य तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया। ​इस ऐतिहासिक अवसर पर जमुई की जीविका दीदियों ने अपनी अद्भुत ऊर्जा और मजबूत उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। हाथों में लहराता तिरंगा, गूंजते राष्ट्रभक्ति के नारे और चेहरे पर देशप्रेम की चमक—जीविका दीदियों ने पूरे जमुई जिले को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। ​महिला सशक्तीकरण की मिसाल बन चुकीं हमारी जीविका दीदियां आज सिर्फ आत्मनिर्भरता की ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान की भी पहचान बन चुकी हैं। उनका यह उत्साह हम सभी को अपने-अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराने की प्रेरणा देता है। ​आइए, हम सब मिलकर इस 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा बनें और अपने राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण को दोहराएं! ​जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳 वंदे मातरम! 🚩 ​Hashtags: #HarGharTiranga #JamuiDiaries #JeevikaBihar #JamuiNews #WomenEmpowerment #AzadiKaAmritMahotsav #TirangaYatra #BiharGourav #Patriotism #JAYhindJAYbharat

Jamui, Bihar | Aug 12, 2026

रास्ते के विवाद में दो गोतिनियों के बीच मारपीट, महिला घायल; सदर अस्पताल रेफर

जमुई चरका पत्थर थाना क्षेत्र के बिजैया गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में ललिता देवी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला ने आरोप लगाया कि उनके कान के पास ईंट से वार किया गया, जिसके बाद उन्हें बोलने में परेशानी हो रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया।

परिजनों ने घरेलू विवाद को मारपीट की वजह बताया है। मामले की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

#जमुई #चरकापत्थर #बिजैया #JamuiNews #Jamui #BiharNews #Bihar #BreakingNews #LocalNews #मारपीट #घरेलूविवाद #रास्ताविवाद #महिलापरहमला #जनहित #बिहार_न्यूज #जमुई_न्यूज #SevanTakNews

रास्ते के विवाद में दो गोतिनियों के बीच मारपीट, महिला घायल; सदर अस्पताल रेफर जमुई चरका पत्थर थाना क्षेत्र के बिजैया गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में ललिता देवी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला ने आरोप लगाया कि उनके कान के पास ईंट से वार किया गया, जिसके बाद उन्हें बोलने में परेशानी हो रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया। परिजनों ने घरेलू विवाद को मारपीट की वजह बताया है। मामले की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। #जमुई #चरकापत्थर #बिजैया #JamuiNews #Jamui #BiharNews #Bihar #BreakingNews #LocalNews #मारपीट #घरेलूविवाद #रास्ताविवाद #महिलापरहमला #जनहित #बिहार_न्यूज #जमुई_न्यूज #SevanTakNews

Sono, Jamui | Aug 12, 2026