🚻 विश्व शौचालय दिवस – स्वच्छ शौचालय, गरिमामय भविष्य!
विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर “स्वच्छ शौचालय, गरिमामय भविष्य” थीम के अंतर्गत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्रखंड में स्वच्छता एवं शौचालय के महत्व को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में BPM जीविका, प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, विकास मित्र एवं पंचायत स्तरीय कर्मियों की उपस्थिति में महादलित टोलों में शौचालय निर्माण, उसके नियमित उपयोग, साफ-सफाई तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी ने स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।
वहीं, विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नवनिर्मित शौचालयों का लाभार्थियों द्वारा फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया तथा शौचालय प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पंचायत स्तरीय कर्मियों एवं ग्रामीणों को शौचालय के नियमित उपयोग और उसके रखरखाव के प्रति जागरूक किया गया।
स्वच्छ शौचालय केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, व्यक्तिगत गरिमा, सामाजिक सम्मान और सुरक्षित जीवन का आधार है। स्वच्छता की आदतों को अपनाकर ही हम एक स्वस्थ, स्वच्छ और गरिमामय समाज का निर्माण कर सकते हैं।
आइए, इस विश्व शौचालय दिवस पर संकल्प लें कि हर घर में शौचालय हो, हर व्यक्ति उसका नियमित उपयोग करे और स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी बने।
स्वच्छ शौचालय – स्वस्थ परिवार, सम्मानजनक जीवन और गरिमामय भविष्य!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
#विश्वशौचालयदिवस #स्वच्छशौचालयगरिमामयभविष्य #लोहियास्वच्छबिहारअभियान #स्वच्छभारतमिशन #स्वच्छजमुई #स्वच्छताहीसेवा
Jamui, Bihar | Nov 24, 2026