कैमूर में लगातार बढ़ रहे नदी का जलस्तर का नतीजा 132kv ट्रांसमिशन ग्रिड मोहनिया में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है कुछ घंटों में पावर हाउस में भी आ जायेगा,बाढ़ का पानी निकालने के लिए मोहनिया बिजली विभाग के जेईई श्रीकांत उपाध्याय के द्वारा अपने टिम के मदद से पानी निकालने का कार्य शुरू किया जा रहा है हालांकि नगर पंचायत से और पंप सेट मंगाए जा रहे हैं,अगर पानी बढ़ता रहा तो बिजली सप्लाई भी बाधित हो जाएगी,हालांकि बिजली विभाग लगातार बिजली कटौती ना हो इसको लेकर व्यवस्था में लगे हैं।