आज बेटे का जन्मदिन था पहले से सोच रखा था अच्छे से मनाएंगे लेकिन आप को बाढ़ की स्थित और नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर अपडेट करना था खबरें पूरे दिन कवरेज करने में समय ही नहीं मिल सका की बेटे का जन्मदिन भी मना सकें और इसके साथ मेरा घर खुद बाढ़ की चपेट में आ गया मैं पिछले तीन घंटे से बाढ़ में फंसा हुआ हूं कहीं निकल नहीं सकता मामा को फोन किए किसी तरह बाढ़ का पानी कम था उसी समय घर पर केक मंगा लिए थे मजबूरी में घर पर ही बिना किसी प्रोग्राम के केक काटकर बेटे का जन्मदिन मनाया हालांकि बेटा(आर्यन सिंह)ने भी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए किसी तरह की कोई जिद नहीं की....इस बार के लिए ऐसे ही जन्मदिन की ढेर सारी बधाई आर्यन सिंह....