सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में कथित रूप से दूषित रक्त चढ़ाए जाने के कारण पांच बच्चों के एचआईवी संक्रमित होने से जुड़े मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने दो आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी है। गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस.के. द्विवेदी की अदालत ने यह आदेश पारित किया।