हसनपुर: गलत ऑपरेशन से महिला की हालत बिगड़ी, मेरठ में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गढ़ी गांव के निवासी संजू ने अपनी पत्नी सविता के गलत इलाज का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है। संजू ने बताया कि 17 जून की शाम 7 बजे प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने अपनी पत्नी सविता को रहरा अड्डे पर सब्जी मंडी के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रसव के दौरान सविता ने बच्चे को जन्म दिया।