हसनपुर: हसनपुर दीनपुर मार्ग पर दुकान में चोर घुसने की सूचना पर जूती मोहल्ले की भीड़, हुआ हंगामा
हसनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के एच एस एस पब्लिक स्कूल के निकट दीपपुर मार्ग पर मोहल्ले के ही फारूक पुत्र लताफत ने परचून की दुकान कर रखी है। मंगलवार की दोपहर बाद फारूक अपनी परचून की दुकान बंद कर घर पर खाना खाने चला गया। वहां मौजूद किसी महिला के द्वारा दुकान के बराबर में लगी खिड़की में चोर को घुसते हुए देखा तो शोर मचा दिया।