हसनपुर: शिव भक्तों के आगमन से नगर का माहौल हुआ शिव भक्ति से परिपूर्ण
हसनपुर भगवान भोले की भक्ति लीन होकर सड़कों पर केसरिया वस्त्र धारण कर कांवड़िये अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। बम-बम भोले और महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है। डीजे पर बज रहे भजनों पर भोले थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।23 जुलाई को सावन माह की शिवरात्रि का पर्व है। इसलिए हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़िये जल लेकर अपने शिवालयों की बढ़ रहे हैं।