हसनपुर: गंगाजल लेकर लौट रहे महात्मा की टेंपो में बैठे-बैठे मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हसनपुर टेम्पो में महात्मा की मौत होने से अफरा तफरी मच गई। महात्मा की मौत से पुलिस में भी हड़कम्प मच गया। सोमवार की दोपहर गजरौला से एक महात्मा नगर के रहरा अड्डा जाने के लिए टेम्पो में बैठे थे। रहरा अड्डा पहुंचने पर चालक आस मोहम्मद पुत्र मुन्न निवासी कनेटा रोड ने जब महात्मा से किराये का पैसा मांगा तो वहां केवल उनका शरीर था उनके प्राण निकल चुके थे।