अतिरिक्त उपायुक्त व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों का उपमण्डल छछरौली के गांव अर्जुन माजरा में लगा जनता दरबार, रात्रि ठहराव में सुनी लोगों की समस्याएं
छछरौली/यमुनानगर, 21 अक्तूबर- जिला उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने उपमण्डल छछरौली के गांव अर्जुन माजरा में जनता दरबार व समाधान शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके उपरांत सांय 5 बजे से रात्रि ठहराव कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने सुनी और उनका निस्तारण किया। अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को शीघ्र हल करें। इस मौके विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिनमें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने कहा कि आज प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी गांव अर्जुन माजरा में लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनने के लिए आए है और उनका यही प्रयास रहेगा कि लोगों की अधिक से अधिक समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपनी समस्याएं उनके समक्ष रख सकते है ताकि उनका शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए विभागीय अधिकारी गांवों में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करवाएं। उन्होंने ग्रामीणों से भी आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं एवं सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा गांवों की वास्तविक समस्याओं को हल करना है।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में अर्जुन माजरा निवासी सुरेश ने नाली बनवाने बारे, रामगढ निवासी काकू देवी ने मंदिर के पास सफाई करवाने बारे, जोगिंदर ने ट्रांसफार्मर से खेत तक आ रही बिजली की ढीली तारों को ठीक करवाने बारे तथा मानकपुर गांव की ओर से उनके खेत में आने वाले पानी को रोकने बारे, गांव तारूवाला के सरपंच ने फैमिली आईडी में नाम ठीक करवाने बारे, सुरेन्द्र कुमार व गौरव कुमार ने फैमिली आईडी में त्रुटि ठीक करवाने बारे, अर्जुन माजरा के सरपंच ने शमशान घाट बनवाने बारे, अर्जुन पुरा की महिल