सरीला: करियारी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 42 वर्षीय मजदूर की छत से गिरकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
जरिया थाना अंतर्गत करियारी गांव में छत में सो रहे 42 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते छत से गिरकर मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।