हरिद्वार: अखाड़ा परिषद के संतों ने कनखल में CM के नाम DM को सौंपा ज्ञापन, चारों धाम के नाम का दुरुपयोग रोकने के फैसले को सराहा
CM धामी की कैबिनेट द्वारा चारों धामों के नाम का दुरुपयोग रोकने के फैसले का संतों ने स्वागत किया। संतों ने कनखल स्थित कपिल वाटिका में DM को CM धामी के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि इसी तर्ज पर 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठ के नामों की नकल दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून बने। संतों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे केंद्र सरकार से भी वार्ता करेंगे।