हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ₹60 हजार की कीमत की इलेक्ट्रिक साइकिल चोरी करने वाले चोर को पथरी पावर हाउस से किया गिरफ्तार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ₹60000 कीमत की इलेक्ट्रिक साइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को आज पथरी पावर हाउस से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम राहुल है जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के देवबंद का निवासी है। आरोपी ने एक दिन पहले रात को हरिद्वार के शिवालिक नगर में इलेक्ट्रिक साइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और पुलिस ने 24 घंटे में उसे दबोचने में सफलता हासिल की।